Primary ka Masterअवकाश सूचनानई भर्तीमौसम69000 भर्तीResultशिक्षक डायरीशिक्षा विभागTeachers StoryArticleEducationप्रशिक्षण लिंकशिक्षामित्र न्यूज़आध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Rinku Singh Education Detail: यूपी में बेसिक शिक्षा अधिकारी बनने जा रहे रिंकू सिंह, जानिए कितनी की है पढ़ाई

On: June 27, 2025 12:23 PM
Follow Us:
Basic Wale | Primary Ka Master

Rinku Singh Education Detail

Rinku Singh Education Detail: योगी सरकार ने क्रिकेटर रिंकू सिंह को बड़ा तोहफा दिया है। उन्हें बीएसए बनाये जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि, शिक्षा विभाग में बड़ा पद पाने वाले रिंकू सिंह खुद पढ़ाई में बहुत अच्छे नहीं थे। न ही उन्होंने ज्यादा पढ़ाई की है।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह अब शिक्षा विभाग में एक नई भूमिका निभाने जा रहे हैं। क्रिकेट के मैदान में चौके-छक्के लगाने वाले रिंकू सिंह अब बेसिक शिक्षा विभाग में सुधार वाली बैटिंग करेंगे। योगी सरकार ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 के तहत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) पद पर नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसको लेकर बेसिक शिक्षा निदेशक कार्यालय की ओर से पत्र भी जारी किया गया है। लेकिन, सबसे बड़ा सवाल लोगों के मन में यही है कि आखिर रिंकू सिंह ने कितनी पढ़ाई की है?

Rinku Singh Education Detail

महज 9वीं तक की है पढ़ाई


दरअसल, क्रिकेटर रिंकू सिंह 8वीं पास है। 9वीं कक्षा में फेल होने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। या यूं कहें तो आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से रिंकू सिंह ने पढ़ाई छोड़कर काम करना शुरू कर दिया था। लेकिन, क्रिकेट खेलना नहीं छोड़ा। उनका पूरा ध्यान क्रिकेट में करियर बनाने पर रहा। खुद रिंकू सिंह बताते हैं कि उनके पास कभी गेंद खरीदने तक के पैसे नहीं थे और पिता गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। वहीं, उनकी होने वाली पत्नी प्रिया सरोज पेशे से वकील है और मौजूदा समय में मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।

क्रिकेट बना रिंकू का करियर


रिंकू सिंह ने क्रिकेट को ही जीवन का उद्देश्य बना लिया था। रिंकू सिंह की लाइफ में सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट तब आया, जब उन्होंने 2023 में एक ओवर में 5 छक्के जड़कर वह सुर्खियों में आ गए। रिंकू सिंह रातों-रात फेमस हो गए थे। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने अगस्त 2023 में भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू भी किया था। 5 छक्के लगाने के बाद रिंकू सिंह किंग खान शाहरुख खान के भी चहेते प्लेयर बन गए थे।

Rinku Singh Education Detail

शिक्षा विभाग में नई पारी पर उठे सवाल


अब जबकि उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी जैसी अहम प्रशासनिक जिम्मेदारी दी जा रही है, इस पर सवाल भी उठने लगे हैं कि क्या सिर्फ 9वीं तक पढ़ा व्यक्ति शिक्षा विभाग का नेतृत्व कर सकता है? हालांकि, सरकार की नियमावली के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को विशेष श्रेणी में सीधे नियुक्ति दी जा सकती है। दरअसल, रिंकू सिंह समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज के होने वाले पति हैं। ऐसे में इस नियुक्ति को लेकर सियासी हलकों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

उतार-चढ़ाव से भरा रहा करियर


रिंकू सिंह का करियर पूरी तरह उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। जानकारों की माने तो 2019 में बीसीसीआई ने उन पर तीन महीने का बैन लगाया था, जब उन्होंने बिना अनुमति एक विदेशी टूर्नामेंट खेला। लेकिन, इस सेटबैक को भी उन्होंने अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और लगातार मेहनत जारी रखी। अगस्त 2023 में रिंकू ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर यह साबित कर दिया कि वह सिर्फ एक सितारा नहीं, बल्कि एक प्रेरणास्रोत हैं।

Rinku Singh Education Detail

युवाओं के लिए मिशाल


क्रिकेटर रिंकू सिंह की यह नई नियुक्ति जहां खेल और शिक्षा के संगम का उदाहरण बन रही है। वहीं ,यह राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। एक साधारण परिवार से निकलकर भारतीय क्रिकेट टीम तक का सफर और अब प्रशासनिक जिम्मेदारी रिंकू की यह यात्रा युवाओं के लिए मिसाल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now