Primary ka Masterअवकाश सूचनानई भर्तीमौसम69000 भर्तीResultशिक्षक डायरीशिक्षा विभागTeachers StoryArticleEducationप्रशिक्षण लिंकशिक्षामित्र न्यूज़आध्यात्मिकअन्य

सावन की शिवरात्रि पर तीन दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, प्रशासन ने जारी किया आदेश

On: July 17, 2025 1:28 PM
Follow Us:
Basic Wale | Primary Ka Master


सावन की शिवरात्रि पर तीन दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, प्रशासन ने जारी किया आदेश

सावन के पावन महीने में कांवड़ यात्रा का माहौल जिले में तेज़ी से बन रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने 21 जुलाई से 23 जुलाई तक जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया है। यह कदम बढ़ती भीड़ और सुरक्षा व्यवस्थाओं को संभालने के उद्देश्य से उठाया गया है।

हर साल सावन की शिवरात्रि पर गंगोत्री और हरिद्वार से लाखों की संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर बुलंदशहर होते हुए गुजरते हैं। इस बार शिवरात्रि 23 जुलाई को पड़ रही है, और उससे पहले 21 से 23 जुलाई तक अनूपशहर व नरौरा में कांवड़ मेला आयोजित होगा। इन तीन दिनों में जिले के कई मार्गों पर भारी भीड़ और यातायात दबाव की संभावना है।

इस संबंध में जिलाधिकारी श्रुति ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिले के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, CBSE और ICSE बोर्ड से संबद्ध सभी विद्यालय, साथ ही प्राविधिक शिक्षा, उच्च शिक्षा संस्थान, संस्कृत बोर्ड व मदरसे बंद रहेंगे।

डीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई भी शिक्षण संस्था इस आदेश का उल्लंघन करती पाई जाती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विद्यालय प्राचार्य, प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है कि वे आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि आदेश की सूचना सभी शिक्षण संस्थानों को भेज दी गई है, और बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) के माध्यम से इसके क्रियान्वयन पर निगरानी भी रखी जाएगी।


Article by Basic Wale

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now