कार्यालय जिलाधिकारी, मुरादाबाद
कार्यालय आदेश
श्रावण मास के सोमवारों व सावन की शिवरात्रि के अवसर पर कांवड़ियों द्वारा विभिन्न मार्गों में जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना की जाती है। जिसके कारण मुख्य मार्गों एवं महानगर में काफी संख्या में कांवड़ियों के आने-जाने से यातायात एवं सुरक्षा की स्थिति उत्पन्न होती है, जिसके कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
उपरोक्त परिस्थितियों के दृष्टिगत मुरादाबाद महानगर के समस्त एवं रामपुर रोड, दिल्ली रोड एवं कांठ रोड के 05 कि.मी. के परिधि के अन्तर्गत समस्त माध्यमिक शिक्षा / बेसिक शिक्षा विभाग (समस्त बोर्ड / मान्यता प्राप्त विद्यालय कक्षा 1-12 तक हिन्दी / अंग्रेजी माध्यम के, राजकीय, परिषदीय, शासकीय, वित्त विहीन मान्यता प्राप्त) के विद्यालयों में दिनांक 21.07.2025 (सोमवार), दिनांक 23.07.2025 (बुधवार – शिवरात्रि), दिनांक 26.07.2025 (शनिवार), दिनांक 28.07.2025 (सोमवार), दिनांक 02.08.2025 (शनिवार) तथा दिनांक 04.08.2025 को श्रावण मास के अन्तिम सोमवार का अवकाश घोषित किया जाता है।
जिलाधिकारी,
मुरादाबाद






