Primary ka Masterअवकाश सूचनानई भर्तीमौसम69000 भर्तीResultशिक्षक डायरीशिक्षा विभागTeachers StoryArticleEducationप्रशिक्षण लिंकशिक्षामित्र न्यूज़आध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

UP के इस जिले में फर्जी शिक्षकों की भरमार, अब तक 72 बर्खास्त, 18 की हो चुकी है गिरफ्तारी

On: August 1, 2025 9:55 PM
Follow Us:
Basic Wale | Primary Ka Master

UP के इस जिले में फर्जी शिक्षकों की भरमार, अब तक 72 बर्खास्त, 18 की हो चुकी है गिरफ्तारी



UP के श्रावस्ती में बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी शिक्षकों  की संख्या बढ़ती जा रही है। फर्जीवाड़ा कर शिक्षक  की नौकरी  हथियाने वाले एक-एक करके पकड़े जा रहे हैं। अब तक जिले में फर्जी अभिलेखों से शिक्षक  की नौकरी करने वाले 72 जालसाजों पर कार्रवाई विभाग  कर चुका है।जिले के बेसिक शिक्षा विभाग  में लगातार फर्जीवाड़े के मामले उजागर हो रहे हैं। किसी ने फर्जी टीईटी  तो किसी ने फर्जी शैक्षिक अभिलेख के सहारे शिक्षक की नौकरी  प्राप्त की। लेकिन जब पारदर्शी तरीके से जांच शुरू हुई तो एक के बाद एक फर्जीवाड़े के मामले सामने आने लगे।


बुधवार को एक बार फिर जिले  के परिषदीय स्कूलों  में जालसाजी कर शिक्षक  की नौकरी कर रहे आधा दर्जन शिक्षकों को बीएसए  ने बर्खास्त कर दिया। इसी वर्ष के जून महीने में जमुनहा व हरिहरपुररानी आदि क्षेत्र के अलग अलग स्कूलों में फर्जी अभिलेख से शिक्षक की नौकरी  कर रहे 13 जालसाजों को पकड़ा गया था। जिन्हें बीएसए  ने बर्खास्त कर दिया था। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र के बीईओ  की ओर से पकड़े गए जालसाजों के विरुद्ध थानों में मामला दर्ज कराया गया था।


बुधवार को पकड़े गए आधा दर्जन जालसाजों के बाद अब तक जिले में 72 फर्जी शिक्षकों  पर कार्रवाई हो चुकी है। जिनके विरुद्ध थानों में मामला दर्ज कराया जा चुका है। 72 में से करीब 18 जालसाजों को पुलिस गिरफ्तार  कर जेल भेज चुकी है। पुलिस  को अभी भी 54 जालसाजों की तलाश है। अभी भी कई और शिक्षकों  के अभिलेख संदिग्ध हैं जिनकी जांच चल रही है। जिसे देखते हुए जिले में फर्जी शिक्षकों  का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now