Primary ka Masterअवकाश सूचनानई भर्तीमौसम69000 भर्तीResultशिक्षक डायरीशिक्षा विभागTeachers StoryArticleEducationप्रशिक्षण लिंकशिक्षामित्र न्यूज़आध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

बड़ी खबर: अल्प मानदेय के चलते शिक्षामित्र पद से दिया इस्तीफा

On: August 2, 2025 1:10 PM
Follow Us:
Basic Wale | Primary Ka Master

फिरोजाबाद। ब्लॉक फिरोजाबाद के प्राथमिक विद्यालय  डेरा बंजारा में कार्यरत शिक्षामित्र गिरीश चंद्र ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।उन्होंने अपना त्यागपत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA को संबोधित करते हुए यह कदम शासन और प्रशासन द्वारा की जा रही अनदेखी और उत्पीड़न के विरोध में उठाया है।

शिक्षामित्र  गिरीश चंद्र ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि वह पिछले 20 वर्षों  से शिक्षा विभाग  में कार्यरत हैं और ग्रामीण क्षेत्र में कठिन परिस्थितियों में सेवा दे रहे हैं। इसके बावजूद शासन-प्रशासन द्वारा शिक्षामित्रों  के हित में कोई ठोस कार्य नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि शिक्षा मित्रों  को सम्मान देने के बजाय उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि शासन द्वारा उन्हें केवल पारिवारिक भरण-पोषण के लिए नियुक्त किया गया था, अब स्थिति यह है कि पारिवारिक जरूरतें भी पूरी नहीं हो पा रही हैं। ऐसे में वह स्वयं को मानसिक रूप से बेहद टूट चुका महसूस कर रहे हैं और इसलिए पद छोड़ने का निर्णय लिया है। खंड शिक्षाधिकारी BEO ओमप्रकाश अकेला ने बताया कि शासन स्तर से ही शिक्षामित्रों  का मानदेय तय है। इसमें स्थानीय स्तर पर कुछ नहीं किया जा सकता है।

बड़ी खबर: अल्प मानदेय के चलते शिक्षामित्र पद से दिया इस्तीफा

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now