Primary ka Masterअवकाश सूचनानई भर्तीमौसम69000 भर्तीResultशिक्षक डायरीशिक्षा विभागTeachers StoryArticleEducationप्रशिक्षण लिंकशिक्षामित्र न्यूज़आध्यात्मिकअन्य

2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के TET अनिवार्यता मुद्दे पर राज्यपाल से मिला राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ

On: September 14, 2025 8:02 AM
Follow Us:
Basic Wale | Primary Ka Master

2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षक साथियों के टीईटी अनिवार्य के ज्वलंत मुद्दे पर आज राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदरणीय महेंद्र कुमार जी ने माननीय राज्यपाल उत्तरप्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी से समस्त बिंदुओं पर चर्चा की एवं इसके यथोचित निराकरण के लिए अनुरोध किया।
       निश्चय ही अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश इस ज्वलंत विषय पर समाधान निकालने के हर घड़ी दृढ़प्रतिज्ञ है।



आप सभी अवगत हैं कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश ने कैशलेश चिकित्सा एवं 1 अप्रैल 2005 से पूर्व विज्ञप्ति पदों पर चयनित शिक्षकों के पुरानी पेंशन के मुद्दे को आदरणीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के समक्ष रख निराकरण कराने कार्य किया।

    सभी शिक्षक बंधु विश्वास रखें TET अनिवार्य के प्रकरण को भी हल कराने का काम राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश द्वारा पूरे जिम्मेदारी के साथ किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now