Primary ka Masterअवकाश सूचनानई भर्तीमौसम69000 भर्तीResultशिक्षक डायरीशिक्षा विभागTeachers StoryArticleEducationप्रशिक्षण लिंकशिक्षामित्र न्यूज़आध्यात्मिकअन्य

SIR फॉर्म—यह सिर्फ एक कागज़ नहीं, आपकी पहचान है..

On: November 29, 2025 3:48 PM
Follow Us:
Basic Wale | Primary Ka Master

SIR फॉर्म—यह सिर्फ एक कागज़ नहीं, आपकी पहचान है..

शिक्षक_साथियों_से_महत्वपूर्ण_अपील…

ग्राम पंचायतों में एक-एक BLO को अधिकतम 1300–1400 वोटरों के SIR फॉर्म देना, वापस लेना, जाँचना, स्कैन करना और ऑनलाइन फीड करना होता है।

यह काम एक व्यक्ति के लिए आसान बिल्कुल नहीं है।

💠 गाँव के अधिकांश लोग फॉर्म की जानकारी सही से नहीं भर पा रहे।

💠 कई लोगों को 2003 की परिवारिक डिटेल नहीं पता।

💠 कुछ घरों ने फॉर्म भरकर वापस नहीं दिया है।

बार बार दरवाजे पर जाने के बाद कल परसो करते हैं…

💠 और अंतिम तिथि 4 दिसंबर बिल्कुल सामने है।

ऐसे में BLO चाहे कितना भी मेहनत करे, वह अकेले यह कार्य समय पर पूरा नहीं कर सकता।

किसी की तनख्वाह काट देने या सस्पेंड कर देने से समस्या हल नहीं होगी —

👉 समाधान सहयोग में है, दंड में नहीं।

🌼 समाधान — हम सबको मिलकर आगे आना होगा

शिक्षकों के साथ साथ गाँव के जागरूक, पढ़े-लिखे और जिम्मेदार लोग आगे आएं।

अपने-अपने मोहल्ले, टोले और परिवारों के लोगों का फॉर्म

✔️ सही से भरवाएं

✔️ डिटेल समझाएँ

✔️ 2003 की जानकारी उपलब्ध कराने में मदद करें

✔️ और भरे हुए फॉर्म समय से BLO को वापस दिलाएँ

🙏 आपकी थोड़ी सी मदद…

सैकड़ों परिवारों का वोट बचा सकती है,

और आपका गाँव—आपका समाज—आपका भारत

इस राष्ट्रीय कार्य में गर्व से अपना योगदान दे सकता है।

🌟 एक व्यक्ति का काम नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी है, विशेषकर शिक्षक साथियों की।

SIR केवल सरकार का काम नहीं है—

यह हम सब की पहचान और भविष्य का काम है।

कृपया आगे आएँ और अपने गाँव के लोगों की मदद करें।

अनेक परिवारों के वोट कटने से बच जाएंगे।

यही सही समाधान हैं।

#SIR_UP_AVICHA

#ElectionCommissionofindia

#SIR #news_basic_school_tak

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now