Primary ka Masterअवकाश सूचनानई भर्तीमौसम69000 भर्तीResultशिक्षक डायरीशिक्षा विभागTeachers StoryArticleEducationप्रशिक्षण लिंकशिक्षामित्र न्यूज़आध्यात्मिकअन्य

भीषण सर्दी और कोहरे को देखते हुए वाराणसी में कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल 29 और 30 दिसंबर तक बंद

On: December 28, 2025 9:37 PM
Follow Us:
Basic Wale | Primary Ka Master

भीषण सर्दी और कोहरे को देखते हुए वाराणसी में कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल 29 और 30 दिसंबर तक बंद रहेंगे। यह आदेश बीएसए अनुराग श्रीवास्तव ने जारी किया है। 

यूपी बोर्ड के अलावा सीबीएसई और सीआईएससीई के स्कूल भी रहेंगे बंद

बीएसए ने बताया कि आदेश का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा। यूपी बोर्ड के साथ ही सीबीएसई और सीआईएससीई के स्कूल भी बंद रहेंगे। आदेश की अनदेखी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अगले तीन दिन रहेगी गलन

प्रदेश में हो रही भीषण ठंड लोगों की कंपकंपी छुड़ा रही है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और वहां से आ रही सर्द पछुआ हवाओं के साथ घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। माैसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले तीन दिनों तक इस गलन और कोहरे से राहत की संभावना नहीं है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now