उत्तर प्रदेश: ‘राजभवन’ का नाम बदलकर अब हुआ ‘जन भवन’…
उत्तर प्रदेश शासन ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए राज्यपाल के आधिकारिक आवास का नाम बदल दिया है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के अनुपालन में अब ‘राजभवन’ को आधिकारिक तौर पर ‘जन भवन’ के नाम से जाना जाएगा। गृह सचिव जगदीश त्रिपाठी द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।






