दिल्ली में पढ़ने वाले यूपी के छात्रों के लिए हॉस्टल बनवाएगी सरकार
दिल्ली में पढ़ने वाले यूपी के छात्रों के लिए हॉस्टल बनवाएगी सरकार
लखनऊ। दिल्ली में पढ़ने वाले प्रदेश के छात्रों के लिए वहां रहने की व्यवस्था प्रदेश सरकार करेगी। इसके लिए सरकार ने बजट में दिल्ली में पढ़ने वाले छात्रों को आवासीय सुविधा के लिए पांच करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इससे छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा।
उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में प्रदेश के काफी छात्र छात्राएं पीजी, पीएचडी आदि की पढ़ाई के लिए जाते हैं। वहां पर उन्हें आवासीय सुविधा के लिए काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं। इसे देखते हुए यह महसूस किया गया कि उन्हें बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने
की जरूरत है। इसके लिए छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। इससे न सिर्फ आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यमवर्गीय परिवार के छात्रों की आर्थिक दिक्कत दूर होगी बल्कि और छात्र उच्च शिक्षा के लिए जाने को प्रेरित होंगे।
जल्द तय होंगे जरूरी नियम
उच्च शिक्षा विभाग छात्रावास के लिए जमीन आदि की व्यवस्था कर इसके लिए विस्तृत नियम-कानून भी तैयार करेगा। इसमें तय किया जाएगा कि यह पूरी तरह निःशुल्क होगा या इसके लिए कोई टोकन मनी ली जाएगी।






