Primary ka Masterअवकाश सूचनानई भर्तीमौसम69000 भर्तीResultशिक्षक डायरीशिक्षा विभागTeachers StoryArticleEducationप्रशिक्षण लिंकशिक्षामित्र न्यूज़आध्यात्मिकअन्य

शिक्षामित्र घर ले गई स्मार्ट टीवी-इनवर्टर, जवाब तलब

On: February 17, 2026 6:53 AM
Follow Us:
Basic Wale | Primary Ka Master

प्रयागराज। प्राथमिक विद्यालय भारी-2, मांडा का निरीक्षण करने 14 फरवरी को 11.30 बजे बीएसए पहुंचे तो पता चला कि विद्यालय के लिए आया स्मार्ट टीवी और इनवर्टर शिक्षामित्र नीलू द्विवेदी के घर की शोभा बढ़ा रहा है। सहायक अध्यापक अनिल कुमार बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले। कंपोजिट ग्रांट में स्कूल को 50 हजार मिले हैं लेकिन निरीक्षण के समय परिसर में गंदगी पसरी थी और एक भी पौधा नहीं लगा मिला। बीएसए ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक और सभी शिक्षकों को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब देने को कहा है। वहीं दूसरी ओर प्राथमिक विद्यालय नकटी, मांडा के निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन पंजिका में प्रतिदिन छात्र उपस्थिति अधिक दिखाने, अक्रियाशील शौचालय और परिसर में साफ-सफाई नहीं मिलने पर प्रधानाध्यापक और शिक्षकों से तीन दिन में जवाब मांगा गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now