Primary ka Masterअवकाश सूचनानई भर्तीमौसम69000 भर्तीResultशिक्षक डायरीशिक्षा विभागTeachers StoryArticleEducationप्रशिक्षण लिंकशिक्षामित्र न्यूज़आध्यात्मिकअन्य

शिक्षक आत्महत्या केस में बीएसए और लिपिक की तलाश में चार जिलों में छापेमारी

On: March 1, 2026 8:12 AM
Follow Us:
Basic Wale | Primary Ka Master

शिक्षक आत्महत्या केस में बीएसए और लिपिक की तलाश में चार जिलों में छापेमारी

शिक्षक आत्महत्या केस में बीएसए और लिपिक की तलाश में चार जिलों में छापेमारी

गोरखपुर, । शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह की आत्महत्या के मामले में आरोपित शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह की तलाश में पुलिस ने दविशतेज कर दी है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित कर चार जिलों में छापेमारी की जा रही है। वहीं पुलिस ने आरोपितों के साथ ही पीड़ितों के खातों का डिटेल बैंक से से मांगी गई है। इससे लेनदेन का सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

आरोपित बीएसए और लिपिक की तलाश में पुलिस की टीमें बलिया, लखनऊ, प्रयागराज और देवरिया में चिक्षित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। मुख्य आरोपित लिपिक संजीव सिंह मूल रूप से बलिया के बरवा रतीपट्टी का रहने वाला है, जबकि शालिनी श्रीवास्तव बलिया के आनंदनगर की निवासी बताई जा रही हैं। पुलिस उनके संपकों की भी जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now