इंस्पायर अवॉर्ड को यूपी के 7173 मेधावी चयनित, रिजल्ट pdf यहाँ से करें डाउनलोड
इंस्पायर अवॉर्ड को यूपी के 7173 मेधावी चयनित, रिजल्ट pdf यहाँ से करें डाउनलोड
👇 इंस्पायर अवॉर्ड रिजल्ट pdf यहाँ से करें डाउनलोड
https://drive.google.com/file/d/1UZhKf2hlauqD0Yw23a0b0baSGaRP0HR/view?usp=sharing
प्रयागराज, केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से संचालित इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत चयनित प्रतिभाओं की सूची जारी कर दी गई है। इस वर्ष उत्तर प्रदेश से कुल 7173 मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है, जिन्होंने अपने मौलिक वैज्ञानिक विचारों और नवाचारी मॉडल के आधार पर यह उपलब्धि हासिल की है।
जनपदवार सूची में लखनऊ 370 चयनित प्रतिभाओं के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर रहा, जबकि प्रयागराज 216 छात्रों के चयन के साथ दूसरे और कानपुर तीसरे स्थान पर है। कानपुर के 214 छात्रों का चयन हुआ है। प्रतापगढ़ के 121, कौशाम्बी के 48 बच्चों का चयन हुआ है। वहीं आगरा के 119, अलीगढ़ के 69, गोरखपुर के 112, मुरादाबाद के 145, मेरठ के 117, वाराणसी 191 तथा बरेली के 129 छात्रों का चयन हुआ है। यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच को दर्शाती है, बल्कि प्रदेश में नवाचार और अनुसंधान के बढ़ते माहौल की भी पुष्टि करती है। विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. लालजी यादव ने बताया कि योजना के अंतर्गत कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों का चयन उनके मौलिक और रचनात्मक वैज्ञानिक विचारों के आधार पर किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और उन्हें अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।





