Primary ka Masterअवकाश सूचनानई भर्तीमौसम69000 भर्तीResultशिक्षक डायरीशिक्षा विभागTeachers StoryArticleEducationप्रशिक्षण लिंकशिक्षामित्र न्यूज़आध्यात्मिकअन्य

परिषदीय विद्यालयों में नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट की मांग

On: March 4, 2026 7:13 AM
Follow Us:
Basic Wale | Primary Ka Master

परिषदीय विद्यालयों में नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट की मांग

परिषदीय विद्यालयों में नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट की मांग

टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से पूर्व परिषदीय विद्यालयों में तैनात किए गए शिक्षकों टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की है। गुरूवार की शाम शिक्षकों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा है। गुरूवार की शाम कलक्ट्रेट में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 को 27 जुलाई 2011 से लागू किया गया था। अधिनियम लागू होने के बाद नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य किया गया। जबकि उससे पूर्व नियुक्त शिक्षकों को इस अनिवार्यता से मुक्त रखा गया था।

शिक्षकों ने उल्लेख किया कि सुप्रीम कोर्ट के एक सितंबर 2025 के निर्णय के बाद देश के सभी राज्यों में अधिनियम लागू होने की तिथि से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को भी सेवा में बने रहने अथवा पदोन्नति के लिए टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया गया है। यह पूर्व में नियुक्त शिक्षकों के साथ अन्याय है। गुरुवार को इसी मांग को लेकर शिक्षकों ने दोपहर बाद बेसिक शिक्षा कार्यालय पर धरना दिया और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम सुशांत सांवरे को कलक्ट्रेट जाकर सौंपा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now