Primary ka Masterअवकाश सूचनानई भर्तीमौसम69000 भर्तीResultशिक्षक डायरीशिक्षा विभागTeachers StoryArticleEducationप्रशिक्षण लिंकशिक्षामित्र न्यूज़आध्यात्मिकअन्य

500 से अधिक विद्यार्थियों वाले स्कूलों में लगेगा आधार कैंप

On: March 10, 2026 9:47 AM
Follow Us:
Basic Wale | Primary Ka Master

500 से अधिक विद्यार्थियों वाले स्कूलों में लगेगा आधार कैंप

500 से अधिक विद्यार्थियों वाले स्कूलों में लगेगा आधार कैंप

लखनऊ। आधार कार्ड में अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) 500 से अधिक विद्यार्थियों वाले स्कूल-कॉलेजों में कैंप लगाएगा। इसके लिए करीब डेढ़ लाख शिक्षण संस्थान चिह्नित किए गए हैं।

पांच व 15 साल की उम्र पर आधार कार्ड बायोमीट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य है। यह सुविधा यूआईडीएआई निशुल्क दे रहा है। इसके बावजूद प्रदेश के 2.64 लाख स्कूलों के करीब पौने चार करोड़ विद्यार्थियों का आधार अपडेट अभी बाकी है।

अभी तक यूआईडीएआई करीब एक लाख ऐसे शिक्षण संस्थानों में कैंप लगा रहा था, जहां विद्यार्थियों की संख्या एक हजार या उससे अधिक थी। अब इसमें बदलाव करते हुए संस्थानों में विद्यार्थियों की न्यूनतम संख्या 500 तय की गई है।

आधार केंद्र जाकर खुद भी करा सकते हैं अपडेट

यूआईडीएआई के अफसरों ने लोगों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का आधार नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर भी अपडेट करवा सकते हैं। इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now