एसएससी: दो भर्तियों की टियर-टू परीक्षा की तारीख घोषित
एसएससी: दो भर्तियों की टियर-टू परीक्षा की तारीख घोषित
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग ने वर्ष 2025 की दो प्रमुख भर्ती की टियर-टू की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी है। आयोग के अनुसार जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 2025 (पेपर-टू) का कंप्यूटर आधारित टेस्ट सात अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा 2025 (टियर-टू) का आयोजन 10 अप्रैल को किया जाएगा। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।







