Primary ka Masterअवकाश सूचनानई भर्तीमौसम69000 भर्तीResultशिक्षक डायरीशिक्षा विभागTeachers StoryArticleEducationप्रशिक्षण लिंकशिक्षामित्र न्यूज़आध्यात्मिकअन्य

CUET Exam 2026 Postponed: सीयूईटी परीक्षा स्थगित, 28 मई वाले एग्जाम के लिए NTA ने जारी किया नोटिस

On: May 24, 2026 11:33 PM
Follow Us:
Basic Wale | Primary Ka Master

CUET 2026 Postponed for 28 May: इस आने वाले सप्ताह में सीयूईटी यूजी का एग्जाम एक तारीख के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नोटिस जारी करके बताया है कि 28 मई को बकरीद के कारण दोनों शिफ्ट की सीयूईटी परीक्षा स्थगित की जा रही है।

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी पर बड़ी खबर आई है। मई के अंतिम सप्ताह में अलग-अलग तिथियों में होने वाली सीयूईटी यूजी परीक्षा अब एक निर्धारित तारीख में नहीं होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने गुरुवार 28 मई 2026 को होने वाला सीयूईटी एग्जाम पोस्टपोन कर दिया है। इस संबंध में एनटीए ने ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर आधिकारिक नोटिस भी जारी कर दिया है। रविवार, 24 मई को रात 8 बजकर 15 मिनट के आसपास ये नोटिस जारी किया गया है।

28 मई का CUET एग्जाम पोस्टपोन क्यों हुआ?

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने नोटिस में लिखा है कि 22 मई को कार्मिक विभाग द्वारा ईद-उल-जुहा यानी बकरीद की छुट्टी की तारीख में बदलाव का नोटिस जारी किया गया है। इसके अनुसार बकरीद की छुट्टी 28 मई 2026 को होगी। इस कारण से 28 मई को होने वाली सीयूईटी परीक्षा स्थगित की जा रही है। उस दिन दोनो पालियों की परीक्षा टाली जा रही है।

CUET Exam Date Revised: तो अब कब होगी सीयूईटी परीक्षा?

अब सवाल ये है कि जो विद्यार्थी 28 मई को सीयूईटी का पेपर देने वाले थे, उनके एग्जाम अब कब लिए जाएंगे? नोटिस में एनटीए ने कहा है कि इस फैसले के कारण जो स्टूडेंट्स प्रभावित होंगे, उनके लिए नई तारीख में परीक्षा आयोजित की जाएगी। अब 28 मई वाले सीयूईटी एग्जाम की नई डेट क्या होगी, इस बारे में जल्द सूचना दी जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now