Primary ka Masterअवकाश सूचनानई भर्तीमौसम69000 भर्तीResultशिक्षक डायरीशिक्षा विभागTeachers StoryArticleEducationप्रशिक्षण लिंकशिक्षामित्र न्यूज़आध्यात्मिकअन्य

प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश से गिरा पारा, आज 19 जिलों में तूफान अलर्ट; ओलावृष्टि की आशंका

On: June 12, 2026 7:00 AM
Follow Us:
Basic Wale | Primary Ka Master

उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को माैसम ने करवट ली और कई जिलों में तेज रफ्तार हवाओं के साथ अच्छी बारिश देखने को मिली। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।गोरखपुर में सर्वाधिक 75 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं बलिया में 64 मिमी, बाराबंकी और संत कबीर नगर में 48 मिमी बारिश हुई। पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में 70 से 90 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली हवाएं चलीं। शुक्रवार के लिए प्रदेश के 19 जिलों में गरज चमक व आंधी का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं 12 जिलों में ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है।


आंधी- बारिश के असर से प्रदेश के पश्चिमी तराई के बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद जैसे जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। हालांकि बुंदेलखंड में तपिश बरकरार रही और 43.4 डिग्री सेल्सियस के साथ झांसी प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा।

क्षेत्रीय माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 12 जून को भी विक्षोभ के असर से यूपी के विभिन्न जिलों में आंधी बारिश देखने को मिलेगी। 13 जून से विक्षोभ कमजोर पड़ेगा और गर्मी दोबारा सिर उठाएगी।


इन जिलों में है गरज चमक और आंधी का ऑरेंज अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।


इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now