स्कूल में हर बच्चे का नामांकन जरूरी, लापरवाही हुई तो प्रधानाध्यापक जिम्मेदार
स्कूल में हर बच्चे का नामांकन जरूरी, लापरवाही हुई तो प्रधानाध्यापक जिम्मेदार
लखनऊ,। सरकारी स्कूलों में एक जुलाई से शुरू होने वाले स्कूल चलो अभियान की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शासन की ओर से इसके सख्त निर्देश दिए गए हैं। स्कूल जाने वाले हर बच्चे का नामांकन अनिवार्य रूप से कराया जाएगा। अगर लापरवाही हुई तो प्रधानाध्यापक जिम्मेदार होंगे। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में छात्र नामांकन बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों में निर्देश दिए गए हैं।








