Primary ka Masterअवकाश सूचनानई भर्तीमौसम69000 भर्तीResultशिक्षक डायरीशिक्षा विभागTeachers StoryArticleEducationप्रशिक्षण लिंकशिक्षामित्र न्यूज़आध्यात्मिकअन्य

बेसिक शिक्षकों के तबादले का आवेदन 20 जून तक होगा

On: June 16, 2026 7:26 AM
Follow Us:
Basic Wale | Primary Ka Master

बेसिक शिक्षकों के तबादले का आवेदन 20 जून तक होगा


प्रयागराज। परिषदीय शिक्षकों के अन्तर्जनपदीय तबादले के आवेदन हर हाल में 20 जून तक भेजने के निर्देश दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा है।

पत्र में सचिव ने कहा है कि सत्र 2026-27 के लिए शिक्षक/शिक्षिकाओं के अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण के लिए जारी नीति के क्रम में निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पूरा कराकर 20 जून तक भेजने के निर्देश पूर्व में ही दिए गए हैं। लिहाजा प्रत्येक आवेदन करने वाले की अलग-अलग पीडीएफ फाइल तथा जिले की सभी फाइल 20 जून की रात 12 बजे के पूर्व तक हर हाल में भेजना सुनिश्चित करना होगा। किसी भी अन्य माध्यम या 20 जून की रात 12 बजे के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर किसी भी दशा में विचार नहीं किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now