Primary ka Masterअवकाश सूचनानई भर्तीमौसम69000 भर्तीResultशिक्षक डायरीशिक्षा विभागTeachers StoryArticleEducationप्रशिक्षण लिंकशिक्षामित्र न्यूज़आध्यात्मिकअन्य

मातृत्व अवकाश के आवेदन पांच दिन पहले ऑनलाइन करें

On: July 15, 2026 6:21 AM
Follow Us:
Basic Wale | Primary Ka Master

रामपुर भगन। नवागत खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत कुमार ने कई परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। कहा कि बाल्य देखभाल और मातृत्व अवकाश के आवेदन पांच दिन पहले ऑनलाइन करें।




खंड शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिए कि अवकाश स्वीकृत होने के बाद ही उसका उपयोग किया जाए। उन्होंने प्रधानाध्यापकों को पोर्टल पर मातृत्व, चिकित्सीय, बाल्य देखभाल और आकस्मिक अवकाश से संबंधित कोई भी आवेदन लंबित न रखने का निर्देश दिया। कंपोजिट विद्यालय बछरामपुर, नसीरपुर, मूसी और कनक मलेथू के निरीक्षण के समय अध्यापकों को निपुण आकलन, शिक्षक डायरी और उपचारात्मक गतिविधियों के अभिलेख प्रतिदिन भरने के निर्देश दिए गए। उन्होंने मिशन लाइफ के लिए इको क्लब के अभिलेखों को भी नियमित रूप से भरने पर जोर दिया। यशवंत कुमार ने गत शैक्षिक सत्र से अधिक नामांकन न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने उपस्थित रहने के बावजूद उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर न करने वाले अध्यापकों को फटकार लगाई। बीईओ ने कहा कि स्कूल पहुंचते ही पहला काम उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करना होता है। उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा ऐसी गलती पाए जाने पर अध्यापक को अनुपस्थित मानकर एक दिन का वेतन काट लिया जाएगा। निरीक्षण के समय प्रधान अध्यापिका सुधा वर्मा और अवनीश सिंह सहित अन्य अध्यापक विद्यालय में उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now