विद्यालय में चाकू व चापड़ लहराने वाली प्रधानाध्यापिका तत्काल प्रभाव से निलंबित
🚨 बड़ी कार्रवाई | कौशांबी
विद्यालय में चाकू व चापड़ लहराने के आरोप में प्रधानाध्यापिका शिखा सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के अनुसार, अभिभावकों और शिक्षकों की शिकायत तथा दर्ज एफआईआर के आधार पर कार्रवाई की गई। मामले की जांच जारी है।






