Primary ka Masterअवकाश सूचनानई भर्तीमौसम69000 भर्तीResultशिक्षक डायरीशिक्षा विभागTeachers StoryArticleEducationप्रशिक्षण लिंकशिक्षामित्र न्यूज़आध्यात्मिकअन्य

TGT-PGT: कोर्स के बाहर से प्रश्न पूछने वाले विशेषज्ञ अब होंगे डिबार

On: July 27, 2026 6:30 AM
Follow Us:
Basic Wale | Primary Ka Master

सहायक प्राप्त प्राथमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) अंग्रेजी 2022 की भर्ती परीक्षा में पाठ्यक्रम से बाहर के सवाल पूछने वाले विषय विशेषज्ञों को डिबार किया जाएगा। 125 प्रश्नों में से 29 प्रश्न (23 प्रतिशत से अधिक) पाठ्यक्रम से बाहर होने पर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने गंभीरता से लिया है। इस मामले को लेकर अभ्यर्थी सोशल मीडिया पर भी अभियान चला रहे हैं।

चयन आयोग ने इस मामले में हाईकोर्ट में रिकॉर्ड होने के बाद बड़ी कार्रवाई की तैयारी की है ताकि आगे इस प्रकार की विषम स्थिति पैदा न होने पाए। पाठ्यक्रम के बाहर से प्रश्न पूछे गए तो अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। चयन आयोग के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया था कि विषयवस्तु 37 प्रश्नों में से 29 को एक्सपर्ट कमेटी ने वस्तुतः ही आउट ऑफ सिलेबस (पाठ्यक्रम से बाहर) मान लिया है। ऐसे में आयोग के अधिकारियों को भी समझ नहीं आ रहा है कि हाईकोर्ट के सामने क्या जवाब दें। इस मामले की सुनवाई सोमवार को हाईकोर्ट में होनी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now