Primary ka Masterअवकाश सूचनानई भर्तीमौसम69000 भर्तीResultशिक्षक डायरीशिक्षा विभागTeachers StoryArticleEducationप्रशिक्षण लिंकशिक्षामित्र न्यूज़आध्यात्मिकअन्य

एनएसएस- गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने कासना की मलिन बस्ती में आयोजित किया ‘ग्राम सेवा एवं पारंपरिक खेल दिवस’

On: October 24, 2026 1:08 PM
Follow Us:
Basic Wale | Primary Ka Master

ग्रेटर नोएडा, 23 अक्टूबर 2026। भारत सरकार के नशामुक्त भारत अभियान तथा युवा सहभागिता के माध्यम से सामाजिक विकास के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत – 100 दिवसीय संकल्प अभियान’ के छठे सप्ताह के अंतर्गत गोद लिए गए कासना गांव के निकट स्थित मलिन बस्ती में ‘ग्राम सेवा एवं पारंपरिक खेल दिवस’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं स्थानीय समुदाय को पारंपरिक खेलों, स्वच्छता गतिविधियों और जनजागरूकता के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, सामाजिक उत्तरदायित्व, सामुदायिक सहयोग तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के डीन, स्टूडेंट अफेयर्स डॉ. सुशील कुमार एवं एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. नागेंद्र सिंह की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर पारंपरिक खेलों के माध्यम से बच्चों में शारीरिक सक्रियता, अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सामाजिक व्यवहार को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत खो-खो, रस्साकशी, नींबू-चम्मच दौड़, बिस्किट चैलेंज तथा गुब्बारों से संबंधित विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में एनएसएस स्वयंसेवकों के साथ 200 से अधिक बच्चों एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह आयोजन ‘विकसित भारत’ के संकल्प को जमीनी स्तर पर साकार करने की दिशा में युवा शक्ति, सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता का एक सार्थक प्रयास रहा। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों एवं स्थानीय नागरिकों को यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ, स्वच्छ, जागरूक और नशामुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गौरव कुमार, डॉ. भास्वती बनर्जी, डॉ. राहुल कपूर, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. श्रुति कंवर एवं डॉ. समर रक़शीन एवं ललिता मेहरा व कृति मिश्रा सहित विश्वविद्यालय के सीनियर असिस्टेंट श्री प्रीतेश मिश्रा उपस्थित रहे। एनएसएस स्वयंसेवकों ने खेल गतिविधियों के संचालन, प्रतिभागियों के समन्वय तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय योगदान दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now