CUET UG 2025: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए डिटेल्स
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय और उसके संघटक महाविद्यालयों के स्नातक कार्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए CUET UG 2025 के तहत रजिस्ट्रेशन 30 जून से समर्थ पोर्टल पर शुरू होगा। यह प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी।
🔹 पहला चरण: प्रोफाइल पंजीकरण
30 जून से 15 जुलाई 2025 तक विद्यार्थी अपना प्रोफाइल पंजीकरण या अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए निम्न दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी:
- CUET UG 2025 का एडमिट कार्ड
- कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व प्रमाणपत्र
- उम्मीदवार का पासपोर्ट साइज फोटो (JPG/JPEG फॉर्मेट)
- हस्ताक्षर
- जाति प्रमाणपत्र (SC/ST/OBC/EWS), जिसमें प्रमाणपत्र संख्या और जारी करने की तिथि हो

केवल CUET UG परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी ही समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
🔹 दूसरा चरण: कोर्स चयन और शुल्क भुगतान
दूसरे चरण में उम्मीदवार पाठ्यक्रम का चयन करेंगे और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करेंगे। इसकी तिथियां अलग से घोषित की जाएंगी।
पंजीकरण शुल्क:
- अनारक्षित/OBC/EWS: ₹300 प्रति पाठ्यक्रम
- SC/ST/PwD: ₹150 प्रति पाठ्यक्रम
आधिकारिक सूचना के लिए यहाँ क्लिक करें।
ताज़ा अपडेट्स के लिए WhatsApp चैनल जॉइन करें।





