SSC SI भर्ती 2024 का Result 16 महीने बाद भी नहीं, युवाओं का धैर्य जवाब दे रहा | SSC Latest Updates 2025
SSC SI Result Delay Update: दिल्ली पुलिस, CAPF और CISF में Sub-Inspector और Assistant Sub-Inspector बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं को अब भी अपने भविष्य का इंतज़ार है। SSC SI भर्ती 2024 की प्रक्रिया 16 महीने से ज़्यादा समय से लटकी हुई है और अब तक Paper-II Result जारी नहीं हुआ है, जिससे अभ्यर्थियों में भारी नाराज़गी है।
⚠️ SI 2024 भर्ती में देरी: क्या हुआ अब तक?
Online Form: 8 से 28 मार्च 2024
CBT (Paper-I): 27–29 जून 2024
Answer Key: 5 जुलाई 2024
Paper-I Result: 2 सितंबर 2024
PET/PST Result: 3 फरवरी 2025
Paper-II Exam: 8 मार्च 2025
Revised PET/PST Result (Court Order): 22 अप्रैल 2025
⏳ Paper-II Result (अब तक नहीं आया)
👉 इस भर्ती के लिए 4187 पद थे और 7.34 लाख से ज़्यादा आवेदन मिले थे। लेकिन प्रक्रिया में देरी और पारदर्शिता की कमी के चलते अभ्यर्थी अब X (Twitter) समेत सोशल मीडिया पर #Declare_SI_Result जैसे हैशटैग के साथ लगातार आवाज उठा रहे हैं।
🔴 SI 2025 भर्ती का नोटिफिकेशन भी अटका!
SSC ने 2025 भर्ती के लिए 16 जून से आवेदन शुरू करने की संभावना जताई थी, लेकिन विज्ञापन आज तक जारी नहीं किया गया। आयोग ने केवल “प्रशासनिक कारणों” का हवाला देकर युवाओं को अनिश्चितता में छोड़ दिया है।
अभ्यर्थी सचिन सिंह, ध्यान सिंह और रावेन्द्र जैसे कई उम्मीदवारों ने कहा कि इससे युवाओं में गहरी निराशा और असमंजस का माहौल है।
✅ SSC Stenographer 2024 Result: 2123 अभ्यर्थी हुए सफल
दूसरी तरफ, SSC Stenographer Grade C & D भर्ती 2024 का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया गया है।
📌 परिणाम विवरण:
Grade C में सफल: 215 अभ्यर्थी
Grade D में सफल: 1908 अभ्यर्थी
कुल चयनित: 2123 अभ्यर्थी
स्टेनोग्राफर परीक्षा में कुल 9345 उम्मीदवार Grade C और 26610 उम्मीदवार Grade D के लिए Skill Test के लिए योग्य घोषित हुए थे। इनमें से लगभग 25,000 ने परीक्षा दी और 2123 को अंतिम रूप से सफलता मिली।
Keywords for SEO:
SSC SI Result 2024, SSC SI 2025 Notification, SSC Stenographer Result 2024, SSC Latest News, Today SSC Result Update, 12 July SSC News, मौसम अपडेट, Today Weather, SSC भर्ती देरी, Delhi Police SI Result, SSC News Hindi, Job Alert










