सावन माह के प्रत्येक सोमवार (श्रावण मास के समस्त सोमवार) के अवसर पर कांवड़ियों द्वारा विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना की जाती है, जिसके कारण मुख्य मार्ग एवं महानगर में काफी संख्या में कांवड़ियों के आने से जगह-जगह जाम की स्थिति उत्पन्न होती है एवं कांवड़ छात्र/छात्राओं के आवागमन में असुविधा हो सकती है तथा दुर्घटना का भय बना रहता है।
उपरोक्त के दृष्टिगत बरेली महानगर के यू०पी० बोर्ड (माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा)/सीबीएसई/आईसीएसई बोर्ड एवं अन्य बोर्डों से संचालित समस्त शिक्षण संस्थानों एवं दिल्ली रोड से बदायूं चौराहे के बीच स्थित एवं निकटवर्ती क्षेत्रान्तर्गत स्थित समस्त आई०टी०आई०ओ०एस०/आई०टी०आई०/पॉलिटेक्निक बोर्ड से संचालित समस्त शिक्षण संस्थानों, टेक्निकल कॉलेजों, महाविद्यालयों, आई०टी०आई०, पॉलिटेक्निक एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में सावन माह के प्रत्येक सोमवार (श्रावण मास के समस्त सोमवार) को विद्यार्थियों का अवकाश घोषित किया जाता है तथा विद्यालय में शैक्षणिक कार्य हेतु समस्त स्टाफ उपस्थित रहेगा।
यदि उपर्युक्त क्षेत्रान्तर्गत स्थित कोई विद्यालय, महाविद्यालय एवं शिक्षण संस्थान में किसी बोर्ड, विश्वविद्यालय या आयोग द्वारा पूर्वनियोजित परीक्षा निर्धारित हो तो यह व्यवस्था रहेगी।
(अविनाश सिंह)
जिलाधिकारी
बरेली








