Primary ka Masterअवकाश सूचनानई भर्तीमौसम69000 भर्तीResultशिक्षक डायरीशिक्षा विभागTeachers StoryArticleEducationप्रशिक्षण लिंकशिक्षामित्र न्यूज़आध्यात्मिकअन्य

2960 प्रधानाध्यापकों पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई – 75% उपस्थिति न होने पर वेतन रोकने का आदेश

On: July 19, 2025 8:46 PM
Follow Us:
Basic Wale | Primary Ka Master





विद्यालयों में कम उपस्थिति पर सख्ती

2960 प्रधान शिक्षकों को नोटिस, वेतन रुकेगा

जुलाई में 75% उपस्थिति दर्ज न होने पर पूरे स्कूल कर्मी का रुकेगा वेतन

सख्ती

बहलगंज, संवाददाता। बेसिक स्कूलों में छात्र उपस्थिति को लेकर शिक्षकों की गंभीरता नहीं दिख रही है। पोर्टल पर उपस्थिति की समीक्षा में सामने आया है कि ऐसे 2960 विद्यालय हैं, जहां बच्चों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम रही है। शासन की मंशा के अनुरूप छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर जिले में स्कूल खुलने के बाद से लगातार प्रयास किया जा रहा है।

जुलाई में 75 प्रतिशत छात्र उपस्थिति नहीं होने पर अब शासन ने सख्ती के संकेत दिए हैं। जुलाई में शीतकालीन अवकाश के बाद विद्यालयों में पढ़ाई शुरू हुए 18 दिन बीत गए हैं। निजी स्कूलों में जहां विद्यार्थी पढ़ने को आतुर हैं, वहीं बेसिक स्कूलों में छात्र अब भी स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विद्यालयों में उपस्थिति को लेकर हुई बैठक में बीएसए ने बताया कि कुल 2960 विद्यालयों में जुलाई माह में छात्र उपस्थिति 70 प्रतिशत से भी कम है।

ब्लॉकवार कम उपस्थिति वाले विद्यालयों की स्थिति:

ब्लॉकविद्यालयों की संख्या
नगर क्षेत्र26
बहलोल223
चितौरा232
रिसिया253
हुजूरपुर232
जरवल194
करसड़ा193
फखरपुर211
पयागपुर190
महसी192
मिहींपुरवा269
नवाबगंज159
विशेश्वरगंज183
सिरसिया253
शिवपुर199
तजवापुर211

जिले में 2960 ऐसे विद्यालय सामने आए हैं, जहां बच्चों की उपस्थिति निर्धारित मानक से कम है। प्रधान शिक्षकों को समय-समय पर निर्देश भी दिए गए थे। नोटिस को प्राप्त मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

– आशीष कुमार सिंह, बीएसए, बहराइच


2960 प्रधानाध्यापकों पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई – 75% उपस्थिति न होने पर वेतन रोकने का आदेश

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now