Primary ka Masterअवकाश सूचनानई भर्तीमौसम69000 भर्तीResultशिक्षक डायरीशिक्षा विभागTeachers StoryArticleEducationप्रशिक्षण लिंकशिक्षामित्र न्यूज़आध्यात्मिकअन्य

शिक्षिका ने कक्षा में की चंपी व महिला अभिभावकों को छड़ी से पीटा, वीडियो प्रसारित

On: July 20, 2025 6:51 AM
Follow Us:
Basic Wale | Primary Ka Master

बुलंदशहर: प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पढ़ाते समय फोन पर गाना सुनते हुए बालों में चंपी कर कर रही शिक्षिका का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसी शिक्षिका का दो महिला अभिभावकों को छड़ी से पीटने का दूसरा वीडियो भी प्रसारित हो रहा है। बीएसए ने शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच सौंप दी है। शनिवार सुबह प्राथमिक विद्यालय के कमरे में सहायक अध्यापक संगीता मिश्रा बच्चों को पढ़ा रही थी। वह अपने फोन पर गाना बजाकर गुनगुनाते हुए अपने बैग से तेल की शीशी निकालती है और अपने बालों में चंपी करने लगती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now