सफाई कर्मी अब कहलाएंगे पंचायत कर्मी
वर्तमान पदनाम, कार्यों की व्यापकता एवं सफाई करने की भूमिका की परिपेक्ष में समिति द्वारा वर्तमान परिस्थितियों तथा प्रशासनिक अनुकूलता को दृष्टिगत रखते हुए सफाई कर्मी का नाम परिवर्तित कर पंचायत कर्मी किए जाने की समिति द्वारा संस्तुति की जाती है कि यह नया नाम न केवल कर्मियों की विविध जिम्मेदारियां एवं कार्य क्षेत्र को समुचित रूप से प्रतिबंधित करता है, बल्कि यह पद की गरिमा एवं पंचायत प्रणाली में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के साथ पूर्णतः सुसंगत है। समिति में सभी पदाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक समाप्त की।






