Primary ka Masterअवकाश सूचनानई भर्तीमौसम69000 भर्तीResultशिक्षक डायरीशिक्षा विभागTeachers StoryArticleEducationप्रशिक्षण लिंकशिक्षामित्र न्यूज़आध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

SSC GD PET/ PST Date 2025 Out: यहाँ से देखें परीक्षा की तारीख़ और डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

On: July 30, 2025 8:38 AM
Follow Us:
Basic Wale | Primary Ka Master

SSC GD PET/ PST Date 2025: Staff Selection Commission (SSC) ने GD कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए PET और PST परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। यह जानकारी CRPF द्वारा 29 जुलाई 2025 को जारी एक आधिकारिक सूचना में दी गई है। PET यानी Physical Efficiency Test और PST यानी Physical Standard Test का आयोजन 20 अगस्त 2025 से 11 सितंबर 2025 तक देश के विभिन्न चयनित केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए है जिन्होंने पहले आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) को सफलतापूर्वक पास कर लिया है।

PET में उम्मीदवारों को निर्धारित दूरी को तय समय में दौड़ कर पूरा करना होता है, सामान्य क्षेत्रों के पुरुषों के लिए 5 किलोमीटर की दौड़ 24 मिनट में पूरी करनी होती है जबकि महिलाओं को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 8.5 मिनट में पूरी करनी होती है, वहीं पहाड़ी और विशेष क्षेत्रों के लिए दौड़ की दूरी और समय में कुछ छूट दी जाती है। PST में उम्मीदवारों की ऊँचाई, वजन और पुरुषों के लिए छाती के माप की जांच की जाती हैं केवल वे उम्मीदवार जो दोनों टेस्ट पास करते हैं उन्हें ही आगे दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।


इस बार कुल 53,690 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया चलाई जा रही है जिसमें BSF, CRPF, CISF, ITBP, SSB, SSF, NCB और असम राइफल्स जैसे बल शामिल हैं। PET/PST के लिए करीब 3.94 लाख उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है जिसमें 3.53 लाख पुरुष और 40 हजार से अधिक महिला उम्मीदवार शामिल हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले CRPF की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे जिसे उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि से डाउनलोड कर सकेंगे।

SSC GD PET/ PST Date 2025



SSC ने जीडी कांस्टेबल PET/PST परीक्षा 2025 की तारीख घोषित कर दी है, यह फिजिकल टेस्ट सीएपीएफ, एनआईए, एसएसएफ और असम राइफल्स में जीडी कांस्टेबल भर्ती के अगले चरण के रूप में आयोजित किया जाएगा। PET और PST परीक्षा का आयोजन 2025 के 20 अगस्त- 11 सितंबर तक किया जाएगा। जो उम्मीदवार CBT परीक्षा में पास हो चुके हैं, वे अब PET/PST में शामिल होंगे, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें और समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें, परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Steps to Download SSC GD PET/ PST Admit Card


SSC GD PET/PST Admit Card को डाउनलोड करने की प्रक्रिया निम्नलिखित हैं:-

1. सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।

2. अब होमपेज पर दिये गए “Admit Card” सेक्शन पर क्लिक करें।

3. अब अपने क्षेत्र (Region) के अनुसार वेबसाइट चुनें।

4. इसके बाद “SSC GD PET/PST Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।

5. अब आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड को भरकर “Submit” बटन पर क्लिक करें।

6. अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे ध्यान से चेक करें और प्रिंट आउट निकालकर रख लें।

Details Mentioned in SSC GD PET/ PST Admit Card

SSC GD PET/ PST एडमिट कार्ड में दी जाने वाली सूचनाएँ निम्नलिखित हैं:-

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर
  • जन्म तिथि
  • लिंग (Male/ Female)
  • परीक्षा का नाम (SSC GD PET/PST)
  • परीक्षा की तिथि और समय
  • रिपोर्टिंग समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
  • फोटोग्राफ और सिग्नेचर
  • परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश
  • शारीरिक मानक (PET/PST) से जुड़ी जानकारी आदि।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now