स्कूल बंद होने से रसोइया एवं शिक्षामित्रों का रोजगार छिनेगा – सपा सांसद लालजी वर्मा ने कहा
अंबेडकर नगर सांसद लालजी वर्मा ने कहा कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत हर किलोमीटर पर बच्चों को शिक्षा देने के लिए विद्यालय खोले गए। लेकिन आज यूपी में प्राइमरी विद्यालय बंद किए जा रहे हैं। इससे एक तरफ बच्चे पढ़ाई से दूर हो रहे हैं।
साथ ही रसोइया का भी रोजगार छिनेगा, शिक्षामित्रों का भी रोजगार छिनेगा। इसलिए मैं ये मांग करता हूं कि केंद्र सरकार की सरकार सुनिश्चित करे कि उत्तर प्रदेश में विद्यालय बंद न किए जाएं।







