Primary ka Masterअवकाश सूचनानई भर्तीमौसम69000 भर्तीResultशिक्षक डायरीशिक्षा विभागTeachers StoryArticleEducationप्रशिक्षण लिंकशिक्षामित्र न्यूज़आध्यात्मिकअन्य

बीएलओ के काम में लापरवाही पर शिक्षक निलंबित

On: October 2, 2025 4:09 PM
Follow Us:
Basic Wale | Primary Ka Master

बावन। बीएलओ के काम में लापरवाही पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने एक शिक्षक को निलंबित कर दिया। निलंबित किए गए शिक्षक को सोनेपुर गांव में बीएलओ की जिम्मेदारी मिली थी।


मतदाता सूची पुनरीक्षण काम में लापरवाही की शिकायत सवायजपुर एसडीएम को मिली थी। ब्लॉक बावन के सोनेपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक अमित कुमार पांडेय को उसी गांव में बीएलओ बनाया गया था। निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में दिशा-निर्देशों का पालन न करने की शिकायत पर सवायजपुर एसडीएम ने जांच कराई।



खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाष कुमार श्रीवास्तव ने जांच की जिसमें शिक्षक अमित कुमार पांडेय दोषी पाए गए। सवायजपुर एसडीएम ने सदर एसडीएम को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा। बीएसए ने शिक्षक को निलंबित कर बावन बीआरसी से संबद्ध किया। टोडरपुर के खंड शिक्षा अधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया है

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now