Primary ka Masterअवकाश सूचनानई भर्तीमौसम69000 भर्तीResultशिक्षक डायरीशिक्षा विभागTeachers StoryArticleEducationप्रशिक्षण लिंकशिक्षामित्र न्यूज़आध्यात्मिकअन्य

खुलासा: बिना छात्र वाले आठ हजार स्कूलों में 21 हजार शिक्षक नियुक्त

On: October 27, 2025 9:39 AM
Follow Us:
Basic Wale | Primary Ka Master

नई दिल्ली। देश में करीब आठ हजार स्कूल ऐसे हैं जिनमें एक भी छात्र नहीं है। इसके बावजूद इन स्कूलों में 20,817 शिक्षक तैनात हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के आंकड़ों से ये खुलासा हुआ है। सत्र 2024-25 में बिना बच्चे वाले सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में हैं। इससे पहले ऐसे स्कूलों की संख्या 12,954 थी। पिछली बार की तुलना में बिना बच्चों वाले स्कूलों की संख्या करीब पांच हजार घटी है।




यूपी- झारखंड में एक शिक्षक के भरोसे बच्चे: रिपोर्ट के अनुसार एक शिक्षक के भरोसे चलने वाले स्कूलों की संख्या सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में है। दूसरे नंबर पर झारखंड, तीसरे पर पश्चिम बंगाल और चौथे पर मध्य प्रदेश है। राहत ये है कि वर्ष 2023-24 में देशभर में ऐसे स्कूलों की संख्या 1,18,190 थी जो वर्ष 2023-24 में घटकर 1,10,971 हो गई है।



यहां हर स्कूल में पढ़ रहे बच्चे: केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली, पुदुचेरी, दादर-नगर हवेली, अंडमान निकोबार




द्वीप, लक्षद्वीप, दमन-दीयू और चंडीगढ़ तथा राज्यों में हरियाणा, महाराष्ट्र, गोवा, असम, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, नगालैंड, सिक्किम,त्रिपुरा में भी हर स्कूल में बच्चे पढ़ रहे हैं।



देशभर में 33 लाख बच्चों का दाखिला ऐसे एक लाख स्कूलों में हुआ है जहां सिर्फ एक शिक्षक की तैनाती है। ऐसे स्कूल सबसे अधिक आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक और लक्षद्वीप में हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now