Primary ka Masterअवकाश सूचनानई भर्तीमौसम69000 भर्तीResultशिक्षक डायरीशिक्षा विभागTeachers StoryArticleEducationप्रशिक्षण लिंकशिक्षामित्र न्यूज़आध्यात्मिकअन्य

सहायक अध्यापक की नियुक्ति प्रक्रिया में आयुसीमा में छूट पर सहानुभूतिपूर्वक निर्णय लें

On: November 12, 2025 10:36 AM
Follow Us:
Basic Wale | Primary Ka Master

प्रयागराज । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आठ साल बाद विशेष बीएड के आधार पर सहायक अध्यापक की नियुक्ति प्रक्रिया में आयुसीमा में छूट देने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर निर्णय लेने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी ने गरिमा सिंह व 38 अन्य की याचिका पर दिया है। याचिका पर एडवोकेट संजय यादव व राजेश यादव का कहना था कि आठ साल के बाद भर्ती की जा रही है इसलिए इस दौरान भर्ती से वंचित रह गए अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट दी जाए। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने इससे पहले कई भर्तियों में आयुसीमा में छूट दी है। सुनवाई के बाद कोर्ट ने याचियों को प्रत्यावेदन देने और प्राधिकारी को उस पर नियमानुसार यथाशीघ्र निर्णय लेने का निर्देश दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now