Primary ka Masterअवकाश सूचनानई भर्तीमौसम69000 भर्तीResultशिक्षक डायरीशिक्षा विभागTeachers StoryArticleEducationप्रशिक्षण लिंकशिक्षामित्र न्यूज़आध्यात्मिकअन्य

अवकाश सम्बन्धी कुछ तथ्य

On: December 26, 2025 7:44 PM
Follow Us:
Basic Wale | Primary Ka Master

अवकाश सम्बन्धी कुछ तथ्य

■ C.L में सफिक्स-प्रीफिक्स भरने की कोई आवश्यकता नहीं होती।

■लगातार चार CL हेड/इंचार्ज स्वीकृत करेंगे , उससे अधिक होने पर BEO स्वीकृत करेंगे।

■ CL उपभोग के पश्चात ऑनलाइन जॉइनिंग रिक्वेस्ट नहीं भेजनी होती।

■ दो CL के मध्य पड़ने वाले अवकाश को भी ऑनलाइन में जोड़ लिया जाता है।अतः यदि शनिवार से सोमवार तक आकस्मिक अवकाश लेना हो तो एक साथ न लेकर अलग-अलग दिन का लें।

■42 दिन तक की मेडिकल BEO महोदय स्वीकृत करते हैं ,इससे अधिक की मेडिकल BSA महोदय।

■EL ,MEDICAL, CCL, मातृत्व अवकाश सभी मे उपभोग के पश्चात जॉइनिंग रिक्वेस्ट भेजनी अनिवार्य है।

■CCL प्रथम दो बड़े बच्चों के लिए ही मिलती है।एक कैलेंडर वर्ष में आप 3 बार CCL का उपभोग कर सकते हैं। एक बार मे अधिकतम 30 दिन की ही CCL मिलती है।

■ जॉइनिंग रिक्वेस्ट पेंडिंग रहने पर भी आप मानव सम्पदा पोर्टल पर उपस्थिति लॉक कर सकते हैं। इससे वेतन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

■ अंतर्जनपदीय ट्रान्सफर का लाभ लेने से पहले अपनी सभी पेंडिंग जॉइनिंग रिक्वेस्ट का निस्तारण अवश्य करवा लें।

■ जब तक CCL या EL जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा स्वीकृत न हो जाये तब तक आप उसका उपभोग नहीं कर सकते। अतः CCL या EL के लिए ऑनलाइन रिक्वेस्ट एक सप्ताह पहले ही भेज दी जानी चाहिए।

जिस माह इंक्रीमेंट लगना हो उस माह 1 जुलाई/1 जनवरी (जो भी हो )मेडिकल लीव से परहेज करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now