बेसिक अवकाश तालिका 2026 विश्लेषण
बेसिक अवकाश तालिका 2026 विश्लेषण
कुल 33 छुट्टियाँ हैं,
जिनमें से 04 रविवार को पड़ रही हैं।
इस बार कई छुट्टियाँ एक ही दिन में मर्ज हो गई हैं —
बसंत पंचमी जोड़ी गई है,
महानवमी/विजयादशमी एक ही दिन,
नरक चतुर्दशी/दीपावली एक ही दिन,
गुरुनानक जयंती (कार्तिक पूर्णिमा)/गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस भी एक ही दिन।
23 जनवरी को बसंत पंचमी के बाद,
फरवरी के दोनों अवकाश रविवार को पड़ रहे हैं।
होलिका दहन – 2 मार्च
होली – 4 मार्च
बीच में 3 मार्च को स्कूल खुलेंगे या स्थानीय अवकाश होगा?
जुलाई महीना पूरी तरह अवकाश-मुक्त रहेगा।
अगस्त और सितंबर में 3-3 अवकाश,
अक्टूबर में 4 और नवंबर में 5 अवकाश मिलेंगे।
8 (रविवार), 9 और 11 नवंबर को दीपावली व भैया दूज का अवकाश रहेगा।
10 नवंबर को स्कूल खुलेंगे या स्थानीय अवकाश होगा?
पितृ अमावस्या का अवकाश दोनों को मिलेगा।





