Primary ka Masterअवकाश सूचनानई भर्तीमौसम69000 भर्तीResultशिक्षक डायरीशिक्षा विभागTeachers StoryArticleEducationप्रशिक्षण लिंकशिक्षामित्र न्यूज़आध्यात्मिकअन्य

रेलवे ट्रैक पर मिला शिक्षक का शव, परिजनों ने लगाया शिक्षा विभाग पर गंभीर आरोप

On: February 1, 2026 5:07 AM
Follow Us:
Basic Wale | Primary Ka Master

देवरिया सदर कोतवाली के पिपरपाती के समीप रेलवे ट्रैक से परिषदीय विद्यालय के एक शिक्षक का शव पुलिस ने बरामद किया है। शव मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजन बीएलओ के कार्य के चलते ज्यादा दबाव में होने के चलते ऐसा कदम उठाने का आरोप लगा रहे हैं। खामपार थाना क्षेत्र के रहने वाले जयश्याम प्रसाद (42) परिषदीय विद्यालय में शिक्षक थे और इन दिनों उनकी तैनाती परिषदीय विद्यालय डेमुसा में थी। शहर के तिलई बेलवा के समीप मकान बनवा कर रहते थे। बुधवार की शाम वह घर से टहलने के लिए निकले।

लेकिन देर रात तक वह लौट कर घर नहीं आए। देर रात किसी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि पिपरपाती के समीप रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा है। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शव की शिनाख्त करते हुए पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों का आरोप है कि वह प्रभारी प्रधानाध्यापक थे और बीएलओ का कार्य भी देख रहे थे। इन दिनों वह बहुत दबाव में चल रहे थे। हर दिन लोग उन्हें गांव से मतदाता सूची को लेकर फोन करते थे और अधिकारियों का अलग दबाव था। मौत की सूचना घर पहुंचते ही पत्नी आशा देवी दहाड़ मारकर रोने लगी और रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। मृतक को एक बेटी कनक व एक बेटा सिद्धार्थ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now