Primary ka Masterअवकाश सूचनानई भर्तीमौसम69000 भर्तीResultशिक्षक डायरीशिक्षा विभागTeachers StoryArticleEducationप्रशिक्षण लिंकशिक्षामित्र न्यूज़आध्यात्मिकअन्य

चल-अचल संपत्ति की जानकारी मांगने पर शिक्षकों का विरोध

On: February 1, 2026 5:15 AM
Follow Us:
Basic Wale | Primary Ka Master

उन्नाव। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक ) शिक्षक संघ ने राज्य कर्मचारियों के लिए चल अचल संपत्ति का ब्यौरा संबंधी जारी शासनादेश पर विरोध दर्ज कराया। जिला अध्यक्ष अनुपम मिश्र एवं महामंत्री राम जन्म सिंह के नेतृत्व में परिषदीय शिक्षक शिक्षिकाओं पर भी जबरदस्ती लागू करने के विरोध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व वित्त एवं लेखा अधिकारी को ज्ञापन दिया। शासनादेश में कहीं भी परिषदीय शिक्षक का नाम नहीं है केवल राज्य कर्मचारियों/अधिकारियों के लिए है। जब कोई भी सुविधा राज्य कर्मचारियों को दी जाती है तो जब तक परिषदीय के लिए अलग से नहीं लिखा जाता है तब तक उन पर नहीं लागू होता है तो फिर यह कैसे लागू किया जा सकता है।


संगठन ने अनुचित आदेश को वापस लेने की मांग की। कहा उत्तर प्रदेश शासन का शासनादेश शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को पृथक से जारी नहीं होता है तब तक कोई भी बेसिक शिक्षक चल अचल संपत्ति का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज नहीं करेगा क्योंकि बेसिक शिक्षक राज्य कर्मचारी नहीं है। विपरीत परिस्थितियों के लिए उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल ( पूर्व माध्यमिक ) शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश आंदोलन हेतु बाध्य होगा। इस दौरान अनिल शुक्ल, रामबाबू सिंह, उमेश चंद्र मिश्र, अनूप कुमार शुक्ला आदि रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now