Primary ka Masterअवकाश सूचनानई भर्तीमौसम69000 भर्तीResultशिक्षक डायरीशिक्षा विभागTeachers StoryArticleEducationप्रशिक्षण लिंकशिक्षामित्र न्यूज़आध्यात्मिकअन्य

बहराइच: लाठी लेकर स्कूल में घुसा युवक, प्रधान शिक्षिका को दी धमकी, छात्रों में मची दहशत

On: February 19, 2026 11:28 AM
Follow Us:
Basic Wale | Primary Ka Master

बहराइच: लाठी लेकर स्कूल में घुसा युवक, प्रधान शिक्षिका को दी धमकी, छात्रों में मची दहशत

बहराइच: लाठी लेकर स्कूल में घुसा युवक, प्रधान शिक्षिका को दी धमकी, छात्रों में मची दहशत

बहराइच। जिले के तेजवापुर ब्लॉक स्थित मेलापुरवा प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक लाठी लेकर स्कूल परिसर में घुस गया और प्रधान शिक्षिका को धमकी देने लगा। इस घटना से विद्यालय में मौजूद शिक्षकों और छात्र-छात्राओं में दहशत फैल गई और शिक्षण कार्य प्रभावित हो गया।

जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार सुबह करीब 10:45 बजे की है, जब विद्यालय में पढ़ाई चल रही थी। इसी दौरान रोहित दीक्षित नाम का युवक लाठी लेकर स्कूल में घुस आया। प्रधान शिक्षिका जाहिदा का आरोप है कि युवक ने उन्हें निलंबित कराने और देख लेने की धमकी दी।

घटना के बाद विद्यालय में अफरातफरी का माहौल बन गया। प्रधान शिक्षिका ने मामले की जानकारी तत्काल बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) और खंड शिक्षा अधिकारी को दी और आरोपी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई।

बताया गया कि मेलापुरवा प्राथमिक विद्यालय हरदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है और प्रधान शिक्षिका जाहिदा पत्नी मोहम्मद शरीफ नई दिल्ली के आईएसएपी, माल रोड की निवासी हैं।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण सुरक्षित और सामान्य बना रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now