Primary ka Masterअवकाश सूचनानई भर्तीमौसम69000 भर्तीResultशिक्षक डायरीशिक्षा विभागTeachers StoryArticleEducationप्रशिक्षण लिंकशिक्षामित्र न्यूज़आध्यात्मिकअन्य

कैशलेस चिकित्सा सुविधा में पांच लाख की बाध्यता हटाने की मांग

On: February 23, 2026 3:10 PM
Follow Us:
Basic Wale | Primary Ka Master

कैशलेस चिकित्सा सुविधा में पांच लाख की बाध्यता हटाने की मांग

कैशलेस चिकित्सा सुविधा में पांच लाख की बाध्यता हटाने की मांग

लखनऊ। संयुक्त संघर्ष संचालन समिति (एस-फोर) ने शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए लागू कैशलेस चिकित्सा सुविधा में पांच लाख रुपये की बाध्यता समाप्त करने की मांग की है। रविवार को एस-फोर की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 10 अप्रैल को जिला मुख्यालयों से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा और एक मई श्रमिक दिवस पर लखनऊ में प्रांतीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

सहकारिता भवन में हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय सिंह ने मृतक आश्रित सेवा नियमावली, शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और भर्तियों की ढीली प्रक्रिया जैसे मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक में अशोक निगम, राजेश सिंह, कौशलेश चौधरी, महेश सिंह, कृतार्थ सिंह, आरके वर्मा, गोविंद सिंह, अरविंद वर्मा, पंकज यादव, राम सुरेश आदि उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now