Primary ka Masterअवकाश सूचनानई भर्तीमौसम69000 भर्तीResultशिक्षक डायरीशिक्षा विभागTeachers StoryArticleEducationप्रशिक्षण लिंकशिक्षामित्र न्यूज़आध्यात्मिकअन्य

चार वर्षीय बीएड में दाखिले को दस तक करें आवेदन

On: March 4, 2026 7:18 AM
Follow Us:
Basic Wale | Primary Ka Master

चार वर्षीय बीएड में दाखिले को दस तक करें आवेदन

चार वर्षीय बीएड में दाखिले को दस तक करें आवेदन

प्रयागराज,  इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2026-27 से चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम बीए-बीएड (माध्यमिक स्तर) पहली बार प्रारंभ हो रहा है। दाखिला राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा (एनसीईटी) 2026 के माध्यम से होगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च (रात 11:50 बजे) तक है। प्रवेश परीक्षा 13 भाषाओं में 17 अप्रैल को होगी। 180 मिनट में 160 प्रश्न हल करने होंगे। इसमें भाषा बोध, कक्षा 12 स्तर के विषय, सामान्य ज्ञान, मानसिक क्षमता, तार्किक एवं मात्रात्मक विवेचन तथा शिक्षण अभिरुचि से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे।

यह कार्यक्रम पारंपरिक स्नातक उपरांत बीएड पाठ्यक्रम से अलग है। इसमें विद्यार्थी चार वर्षों में लिबरल आर्ट्स विषयों के साथ-साथ शिक्षा शास्त्र में भी ‘मेजर’ की डिग्री प्राप्त करेंगे। छात्र भूगोल, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, इतिहास, हिंदी और अर्थशास्त्र जैसे विषयों में विशेषज्ञता के साथ शिक्षाशास्त्र का व्यावसायिक प्रशिक्षण भी प्राप्त करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now