मृतक शिक्षामित्र के परिवार को दिए 65 हजार
मृतक शिक्षामित्र के परिवार को दिए 65 हजार
बेहजम। बीईओ देवेश राय और कंपोजिट विद्यालय टेड़वा के समस्त स्टॉफ ने मृतक शिक्षामित्र ज्ञानेश शुक्ला के परिवार को 56 हजार रुपया देकर आर्थिक मदद किया है। ज्ञानेश शुक्ला की 24 फरवरी को ब्रेन हेमरेज होने से मौत हो गयी थी।
समायोजन निरस्त होने से वह अवसाद में रहते थे। उनका स्वभाव बड़ा सरल और मृदुभाषी था। खंड शिक्षा अधिकारी बेहजम देवेश राय उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल रहे थे। वह गौरव शुक्ला मृतक के घर पहुंचकर यह आर्थिक मदद उनकी पत्नी को दिया है। पूरे परिवार से मिलकर उनको ढांढस बंधाया है। बेसिक शिक्षा विभाग से जो मदद होगी दिलाने की बात कही है।





