स्कूल समय के बाद बीएलओ और सुपरवाइजर करेंगे एसआईआर का कार्य : बीएसए
स्कूल समय के बाद बीएलओ और सुपरवाइजर करेंगे एसआईआर का कार्य : बीएसए
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी ने पत्र जारी करते हुए बताया कि जनपद में उच्चाधिकारियों से वार्ता के माध्यम से यह तथ्य संज्ञान में आया है कि वर्तमान में संचालित विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।
जिन बीएलओ, सुपरवाइजर, एईआरओ का कार्य शेष है, उन बीएलओ, सुपरवाईजर, एईआरओ द्वारा विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण का कार्य विद्यालय समय के बाद पूर्ण किया जा सकता है। परन्तु बीएलओ, सुपरवाईजर व अन्य कार्यों में लगे अधिकांश कर्मचारी विद्यालयों, कार्यालय से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग के तहत आने वाले विद्यालयों में 16 मार्च 2026 से वार्षिक परीक्षा संचालित हैं। विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। यह स्थिति स्वीकार्य नहीं हैं। इसलिए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में लगे सभी अध्यापकों, कर्मचारियों को आदेशित किया कि वे हर कार्य दिवस में 9 बजे से 3 बजे तक विद्यालय में रहकर अपने विभागीय दायित्व व कर्तव्यों का पालन करेंगे। निर्वाचन से संबंधित शेष कार्यों के लिए उन्हें अपनी विधानसभा में जाना आवश्यक है, तो वे विद्यालय समय के पश्चात विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से संबंधित कार्य करेंगे। बीएसए कल्पना देवी ने बताया कि 16 मार्च से परीक्षाएं हो रही हैं। इसलिए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में लगे सभी अध्यापकों, कर्मचारियों को आदेशित किया कि वे हर कार्य दिवस में 9 बजे से 3 बजे तक विद्यालय में रहकर अपने विभागीय दायित्व व कर्तव्यों का पालन करेंगे। अनुपालन न करने वाले शिक्षकों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।





