शाहजहांपुर: बेसिक शिक्षा कार्यालय में एंटी करप्शन टीम की छापेमारी, मिड डे मील समन्वयक समेत चपरासी रिश्वत लेते गिरफ्तार
शाहजहांपुर में बेसिक शिक्षा कार्यालय पर एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिड डे मील समन्वयक निश्चय सिंह और एक चपरासी को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। टीम ने दोनों को मौके से हिरासत में लिया और आगे की कार्रवाई के लिए थाना सदर बाजार पहुंची।
बताया जा रहा है कि शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। जैसे ही रिश्वत की रकम ली गई, टीम ने छापा मारकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस हिरासत में पूछताछ जारी है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।





