Primary ka Masterअवकाश सूचनानई भर्तीमौसम69000 भर्तीResultशिक्षक डायरीशिक्षा विभागTeachers StoryArticleEducationप्रशिक्षण लिंकशिक्षामित्र न्यूज़आध्यात्मिकअन्य

गजब! मौत के पांच साल बाद दो शिक्षिकाओं को बनाया बीएसए

On: June 13, 2026 7:44 AM
Follow Us:
Basic Wale | Primary Ka Master

गजब! मौत के पांच साल बाद दो शिक्षिकाओं को बनाया बीएसए

गजब! मौत के पांच साल बाद दो शिक्षिकाओं को बनाया बीएसए

प्रयागराज। पांच साल पहले मृत शिक्षिकाओं की बेसिक शिक्षा अधिकारी और समकक्ष पदों पर पदोन्नति कर दी गई। शिक्षा निदेशालय की ओर से उपलब्ध कराई गई सूची के आधार पर 16 और 17 अप्रैल को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में आयोजित विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में पदोन्नति को मंजूरी भी दे दी गई। 26 मई को निरीक्षण शाखा (खंड शिक्षाधिकारी) के 164, शैक्षिक अध्यापन महिला शाखा की 159 जबकि पुरुष शाखा के 167 शिक्षकों की पदोन्नति बीएसए, वरिष्ठ प्रवक्ता डायट, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज एवं समकक्ष पदों पर पदोन्नति का आदेश जारी हुआ।

रोचक बात यह है कि महिला शाखा की सूची में 19वें नंबर (वरिष्ठता क्रमांक संख्या 662) पर दर्ज सुनील लता और 47वें नंबर (वरिष्ठता क्रमांक संख्या 696ए) पर सुमन कुमार का निधन पांच साल पहले हो चुका है। 11 जनवरी 1997 को राजकीय माध्यमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यभार ग्रहण करने वाली सुनील लता का निधन 29 अप्रैल 2021 को हुआ था और पीडब्ल्यूडी कॉलोनी सिविल लाइंस अयोध्या निवासी उनके पति ब्रजेश चन्द्र लाल पेंशन भी ले रहे हैं। इसी प्रकार सुमन कुमारी प्रधानाध्यापिका राजकीय हाईस्कूल अर्न्धरा हरदोई का निधन सेवाकाल में ही 27 मार्च 2021 को हो गया था। उनके निधन के बाद उनके बेटे जय प्रकार पाल की मृतक आश्रित कोटे में नियुक्ति का आदेश भी हो चुका है। इसके बावजूद इन दोनों मृत शिक्षिकाओं का नाम पदोन्नति सूची में होना अपनेआप में सवाल खड़े करता है। यह स्थिति तब है जबकि लोक सेवा आयोग में हुई डीपीसी में शासन के विशेष सचिव कृष्ण कुमार गुप्ता, पूर्व माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव स्वयं शामिल होने आए थे।

दो सप्ताह बाद भी नहीं हो सकी तैनाती

प्रयागराज। 26 मई को पदोन्नति सूची जारी होने के दो सप्ताह बाद भी तैनाती नहीं हो सकी है। उत्तर प्रदेश शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा समूह ‘ख’ में पदोन्नति पाने वाले तमाम अधिकारी जल्द सेवानिवृत्त होने वाले हैं इसलिए वह जल्द तैनाती चाहते हैं। इस बीच संयुक्त सचिव शासन वेद प्रकाश राय ने एससीईआरटी लखनऊ के निदेशक को नौ जून को पत्र लिखकर खंड शिक्षा अधिकारियों की पदोन्नति के बाद तैनाती के लिए प्रस्ताव मांगा है। बीईओ को वरिष्ठ प्रवक्ता डायट के पद पर तैनाती उनके गृह जिले या जिस जिले से पदोन्नति हुई है, वहां पर तैनाती नहीं की जाएगी।

मृत शिक्षिकाओं की पदोन्नति का मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर संबंधित के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

-प्रताप सिंह बघेल, माध्यमिक शिक्षा निदेशक

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now