Primary ka Masterअवकाश सूचनानई भर्तीमौसम69000 भर्तीResultशिक्षक डायरीशिक्षा विभागTeachers StoryArticleEducationप्रशिक्षण लिंकशिक्षामित्र न्यूज़आध्यात्मिकअन्य

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना: BSA से स्वीकृति मिलने के बाद ऐसे करें eKYC

On: June 19, 2026 9:38 AM
Follow Us:
Basic Wale | Primary Ka Master

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना: BSA से स्वीकृति मिलने के बाद ऐसे करें eKYC

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना: BSA से स्वीकृति मिलने के बाद ऐसे करें eKYC

लखनऊ। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत जिन शिक्षकों का ऑनलाइन आवेदन संबंधित बीएसए (BSA) कार्यालय द्वारा स्वीकृत किया जा चुका है, वे अब अपना eKYC पूरा कर सकते हैं।

इसके लिए लाभार्थियों को फैमिली ID की सहायता से राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) की वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। शिक्षक https://beneficiary.nha.gov.in पर जाकर अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन कर eKYC की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण बात यह है कि ऑनलाइन पंजीकरण के समय प्राप्त SMS में दी गई 15 अंकों की Reg ID ही आपकी फैमिली ID है। इसी ID का उपयोग कर पोर्टल पर लॉगिन किया जा सकता है।

योजना के अंतर्गत शिक्षकों एवं उनके परिवार को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिन लाभार्थियों का आवेदन स्वीकृत हो चुका है, उन्हें समय रहते eKYC प्रक्रिया पूर्ण करने की सलाह दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now