Primary ka Masterअवकाश सूचनानई भर्तीमौसम69000 भर्तीResultशिक्षक डायरीशिक्षा विभागTeachers StoryArticleEducationप्रशिक्षण लिंकशिक्षामित्र न्यूज़आध्यात्मिकअन्य

आठवें केंद्रीय वेतन आयोग की टीम लखनऊ पहुंची, आज और कल होगी महत्वपूर्ण बैठकें

On: June 22, 2026 6:49 AM
Follow Us:
Basic Wale | Primary Ka Master

आठवें केंद्रीय वेतन आयोग की टीम लखनऊ पहुंची, आज और कल होगी महत्वपूर्ण बैठकें


लखनऊ। आठवें केंद्रीय वेतन आयोग की टीम रविवार को लखनऊ पहुंच गई। आयोग के सदस्य सचिव पंकज जैन के नेतृत्व में आई आठ सदस्यीय टीम 22 और 23 जून को कर्मचारी संगठनों, शासन के उच्चाधिकारियों तथा विभिन्न हितधारकों के साथ बैठकें कर उनके सुझाव और मांगें सुनेगी।

जानकारी के अनुसार, कर्मचारी संगठन पुरानी पेंशन बहाली, वेतन एवं भत्तों में वृद्धि, कर्मचारियों की सुविधाओं के विस्तार तथा सेवा संबंधी अन्य मुद्दों को आयोग के समक्ष रखेंगे। आयोग की टीम के साथ वित्त विभाग के अधिकारियों की एक टीम भी जुड़ी हुई है।

बैठकों के दौरान विभिन्न कर्मचारी संगठनों और अधिकारियों से प्राप्त सुझावों का संकलन किया जाएगा, ताकि आगामी वेतन संरचना और सेवा शर्तों पर आयोग अपनी सिफारिशें तैयार कर सके। आयोग के सदस्य 24 जून को लखनऊ से वापस रवाना होंगे।

इस बीच कुछ राज्य कर्मचारी संगठनों ने नाराजगी जताई है। उनका आरोप है कि वार्ता के लिए केवल अखिल भारतीय सेवा संगठनों को आमंत्रित किया गया है, जबकि राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों और बिजली कर्मियों के संगठनों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया। संयुक्त कर्मचारी संगठनों के नेताओं ने इसे अन्यायपूर्ण बताते हुए आयोग के अध्यक्ष से दिल्ली में मुलाकात कर अपना पक्ष रखने की बात कही है।

कर्मचारी संगठनों का कहना है कि वे वेतन संरचना, न्यूनतम वेतन, वार्षिक वेतन वृद्धि, पे-स्केल मर्जर, महंगाई भत्ता, शैक्षिक भत्ता, अतिरिक्त कार्य भत्ता, प्रतिनियुक्ति भत्ता, आवास किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता, दैनिक भत्ता, सिटी अलाउंस, वाहन भत्ता तथा रात्रि सेवा भत्ता सहित विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव आयोग के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

आठवें वेतन आयोग की इन बैठकों पर देशभर के करोड़ों केंद्रीय एवं राज्य कर्मचारियों की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इन्हीं सुझावों के आधार पर भविष्य की वेतन एवं भत्ता संरचना तय होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now