Primary ka Masterअवकाश सूचनानई भर्तीमौसम69000 भर्तीResultशिक्षक डायरीशिक्षा विभागTeachers StoryArticleEducationप्रशिक्षण लिंकशिक्षामित्र न्यूज़आध्यात्मिकअन्य

निर्देश: टीईटी में कोई गड़बड़ न होने पाए, निगरानी बढ़ाएं

On: June 26, 2026 7:19 AM
Follow Us:
Basic Wale | Primary Ka Master

निर्देश: टीईटी में कोई गड़बड़ न होने पाए, निगरानी बढ़ाएं

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार ने 2 से 4 जुलाई तक होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।

गुरुवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2026 की तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा करते हुए दीपक कुमार ने संबंधित मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से कहा कि परीक्षा सामग्री की सुरक्षा से लेकर परीक्षा केंद्रों की निगरानी तक प्रत्येक स्तर पर विशेष सतर्कता बरती जाए। अभ्यर्थियों की चेकिंग एवं फ्रिस्किंग पूरी गंभीरता के साथ की जाए। यूपीटीईटी परीक्षा प्रदेश के 60 जिलों के 955 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी, जिसमें कुल 19,94,661 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा सामग्री को कोषागार के डबल-लॉक सिस्टम में रखा जाएगा।


मुख्य सचिव ने बताया, गोल्डन आवर में मिलेगा बेहतर इलाज

राज्यस्तर पर एकीकृत ट्रॉमा नेटवर्क बनाएं : गोयल

प्रदेश में जल्द ही राज्य स्तरीय एकीकृत ट्रॉमा एवं इमरजेंसी नेटवर्क स्थापित की जाएगी। गुरुवार को मुख्य सचिव एस.पी. गोयल के समक्ष इसका विस्तृत प्रस्तुतिकरण किया गया। इससे प्रदेश में ट्रॉमा एवं आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं और अधिक सुदृढ़ एवं अधिक प्रभावी बनेंगी। यह पहल प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को आपात स्थिति में गोल्डन आवर के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now