e-KYC पोर्टल पर Heavy Server Load के कारण 05.07.2026 के पश्चात के Approved आवेदनों की e-KYC पर अस्थाई रूप से रोक लगा दी गई है।

अब Server Load को कम करने हेतु पहले 05.07.2026 तक के सभी Approved आवेदनों की e-KYC पूर्ण होगी और कार्ड डाउनलोड होंगे, उसके पश्चात ही अस्थाई रोक को बहाल किया जाएगा।
अतएव अविलंबतम जिनके भी आवेदन BSA स्तर से 05.07.2026 तक Approve हो गए हैं, “तत्काल अपनी e-KYC पूर्ण करते हुए Health Card डाउनलोड करें।”
ऐसे शिक्षक जिनका आवेदन 05.07.2026 के पश्चात BSA स्तर से Approve हुआ है, वे निश्चिंत रहें, अनावश्यक e-KYC पोर्टल पर प्रयास न करें।
जैसे ही 05.07.2026 तक के आवेदन निस्तारित होंगे, अस्थाई रोक को बहाल करने की सूचना प्रेषित की जाएगी, और उसके पश्चात अन्य समस्त शिक्षक भी अपनी e-KYC करते हुए Health Card डाउनलोड करने की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकेंगे।
सनद रहे कि – केवल 05.07.2026 के बाद BSA स्तर से Approve हुए आवेदनों की e-KYC हेतु निर्धारित पोर्टल https://beneficiary.nha.gov.in/ पर अस्थाई रोक लगी है, जो कि जल्द ही हटा ली जाएगी, जैस ही Server Load कम होगा।
Health Card के नवीन पंजीकरण अथवा Data Addition/Edit हेतु निर्धारित पोर्टल https://cmtcts.upsdc.gov.in पर कोई भी रोक नहीं है।
ति आवश्यक / URGENT
राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA)-भारत सरकार द्वारा माइग्रेशन संबंधी कार्य के कारण Beneficiary.nha.gov.in पोर्टल आज रात्रि 10:00 बजे से 12:30 बजे तक (लगभग 2 घंटे 30 मिनट) उपलब्ध नहीं रहेगा।
अतः सभी से अनुरोध है कि संबंधित लाभार्थियों को आवश्यक निर्देश जारी करें कि वे रात्रि 10:00 बजे से पूर्व अपना eKYC पूर्ण कर लें तथा अपना कार्ड डाउनलोड कर लें।






